देवरिया, मार्च 10 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एक कबीर पंथी का शव दफनाने पर कुछ लोग ऐतराज जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए शव को दफन कराया। कोतवाली क्षेत्र के चांद पलिया गांव निवासी हंश नाथ प्रसाद (75) कबीर पंथी थे। तबीयत खराब होने के बाद रविवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिजनों के अनुसार हंसनाथ ने निधन के बाद दाह संस्कार न कर शव को दफनाने के लिए कहा था। परिजन उनका शव दफनाने के लिए गांव के उत्तर दिशा में अपने खेत में गए। वे वहां मिट्टी की खोदाई करा रहे थे। उसी दौरान बगल में मकान बनवा कर रह रहे एक परिवार के लोग पहुंचे और शव दफनाने का विरोध करने लगे। सूचना पर सीओ दीपक शुक्ल, कोतवाल टीजे सिंह मय फोर्स पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में मृतक के भूमि के दूसरे कोने दक्षिण तरफ मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.