संभल, जनवरी 8 -- रजपुराथाना क्षेत्र के कस्बा गवां में रहरा मार्ग पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की सरकारी बाइक में गांव रहरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार कांस्टेबल कृष्ण कुमार नैनवाल व हेड कांस्टेबल विकास चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों पुलिस कर्मियों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बीच सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन हालत गंभीर होने के बावजूद एम्बुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर पुलिस व एम्बुलेंस कर्मियों में बहस भी हुई। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.