संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना धनघटा क्षेत्र में साइबर फ्रॉड की शिकार हुई एक युवती के 54 हजार रुपये को पुलिस की तत्परता से 12 घंटे के भीतर रिकवर व होल्ड करा लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को बड़ी राहत मिली है। ग्राम घोरांग थाना धनघटा निवासी दिव्या पुत्री रामलखन ने शुक्रवार को थाना धनघटा पहुंचकर निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे झांसे में लेकर अज्ञात साइबर ठगों ने 54 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि 17,999 रुपये फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग में खर्च किए गए हैं, जबकि शेष 36,000 रुपये एक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। थाना धनघटा की साइ...