फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- कायमगंज। थाना कंपिल क्षेत्र में गुरुवार की देर रात गश्त पर निकली डायल-112 पीआरबी की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। सड़क पर अचानक आई नीलगाय को बचाने के चक्कर में पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी। इस दुर्घटना में पीआरबी पर तैनात हेड कांस्टेबल और चालक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक की हालत नाजुक होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कंपिल थाने में तैनात चालक कांस्टेबल रजत कुमार और हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुरुवार रात पीआरबी वाहन से क्षेत्र के गांव गौरखेड़ा की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक एक नीलगाय दौड़ती हुई वाहन के सामने आ गई। नीलगाय को बचाने में चालक ने तेजी से स्टेयरिंग घुमाया, जिससे वाहन पर से नियंत्रण खो गया और जीप...