देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर तहसील से चोरी हुए टैबलेट के मामले में पुलिस की जांच अब तेज हो गई है। दो चोरों को जेल भेजने के बाद अब विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों की तरफ पुलिस की जांच घूम गई है। नायब नाजिर से मंगलवार को भी कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस की जांच अगर आगे बढ़ी तो नायब नाजिर ही नहीं, कुछ अधिकारियों के भी गले की फांस बन जाएगी। स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण योजना से छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए टैबलेट दिया जाता है। सदर तहसील के महाविद्यालयों के छात्रों को टैबलेट वितरण करने के लिए वहां टैबलेट दिया गया था। जहां से 330 टैबलेट गायब हो गए। इस मामले में जांच में प्रथम दृष्टया दोषी नायब नाजिर राकेश श्रीवास्तव पाए गए हैं। उनके विरुद्ध गबन का केस दर्ज कराया गया है। एक दिन पहले इस मामले में दो चोरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.