काशीपुर, फरवरी 12 -- बाजपुर। सीओ बाजपुर विभव सैनी ने एक यूट्यूबर पर पुलिस को बदनाम करने और बेबुनियाद आरोप लगाकर विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। गुरुवार शाम अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीओ ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस के खिलाफ षडयंत्र रचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा एक यूट्यूबर द्वारा पुलिस पर अनेकों गंभीर आरोप लगाए गए लगाए गए आरोपों की जांच डीआईजी द्वारा स्थानीय स्तर के बजाय जनपद से बाहर की पुलिस को सौंपी गई है जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावित करने और जनता में पुलिस के प्रति अविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। सीओ ने कहा कि पुलिस अपना काम पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान सीओ ने यह भी संकेत दिए कि सोशल म...