झांसी, जनवरी 8 -- साइबर क्राइम रोकने के लिए बबीना थाना पुलिस ने मोबाइल की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं शटर डाउन कर भाग गए। बुधवार दोपहर बबीना नगर में क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कबाड़ी बाजार, पीएनबी तिराहा एवं मस्जिद के पहले स्थित मोबाइल की दुकानों पर पहुंचकर सिम कार्ड बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कईयों ने दुकानों के शटर डाउन कर दिए। पुलिस ने सिम बिक्री रजिस्टर, ग्राहक पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों को चेक किया। इस दौरान दुकानदारों से पूछताछ कर उन्हें स्पष्ट हिदायद दी गई कि मानक पूरे होने और वैध दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही सिम कार्ड बेचे जाएं। क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह ने बताया ...