हरदोई, मार्च 31 -- मल्लावा। बिना हेलमेट लगाकर चलने वाले बाइक सवारों को सचेत करने के लिए मल्लावां चौराहे पर रोज शाम के समय चेकिंग लगाई जा रही है। इससे दुकानदार और अन्य छोटे-छोटे दुकानदार परेशान हैं। उनका कहना है कि मल्लावां चौराहा पर न लगाकर हटके चेकिंग लगाई जाए। जिससे शाम के समय होने वाली हम लोगों की दुकानदारी प्रभावित न हो। पुलिस जो चेकिंग लगा रही है वह उन लोगों को जागरूक करने के लिए है जो बिना हेलमेट लगाकर चलने की आदत बना ली है। जो आसपास मोहल्ले के होते हैं और चौराहे पर मोटरसाइकिल से सौदा लेने आते हैं। वह बिना हेलमेट लगाकर आते हैं। एक आदत सी बना ली है। वे चालान के डर से पुलिस को देखकर लौट जाते हैं। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।लोगों को जागरूक करने के लिए है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.