पूर्णिया, फरवरी 25 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की संध्या एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब विक्रेता समेत तीन शराब पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। भवानीपुर थाना की अपर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्रह्मज्ञानी गांव में अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक शराब विक्रेता को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मौके पर मौजूद तीन लोगों को शराब सेवन करते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार शराब विक्रेता की पहचान ब्रह्मज्ञानी निवास...