श्रावस्ती, जुलाई 4 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पुलिस के स्पेल कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कानून व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही पुलिस कार्य प्रणाली को जाना। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। शुक्रवार को भिनगा सीओ सतीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में भिनगा के अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज में स्पेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था व आपातकालीन सेवाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिससे वह जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकें। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता भी हुई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सीओ ने कहा कि यह कार्यक्रम पुलिस की छवि को बेहतर बनाने की एक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.