सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- सीतामढ़ी,। जिले को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। एसपी अमित रंजन के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई मो. नजीब अनवर के मार्गदर्शन में जिले में व्यापक जागरूकता और रोकथाम अभियान चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस केंद्र स्थित आनंद भवन में संवाद सह शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु सिपाहियों ने भाग लिया और पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) आलोक कुमार ने उन्हें बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर मानव तस्करी निरोध इकाई के पुलिस निरीक्षक सह शाखा प्रभारी सुशील कुमार और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की टीम ने बाल विव...