पीलीभीत, जनवरी 3 -- पूरनपुर। ठगी के आरोपियों की धरपकड के बाद गिरोह में खलबली मची हुई है। पुलिस का शिकंजा कसते ही दो ठग देश छोड़कर दुबई भाग गए। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की कुंडली खंगाल रही है। घुंघचाई पुलिस ने गेमिंग एप से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड कर दिया है। इस मामले में अमृत पाल सिंह, प्रियांशु दीक्षित, धमेंद्र, चक्र खड़का, व्रिकांत, मंजीत, कपिल, प्रशांत और कुनाल को पिछले महीने सलाखों के पीछे भेज दिया। आरोपियों के पास ठगी में इस्तेमाल करने वाले लैपटाप, फर्जी आईडी की सिम और पंद्रह लैपटाप बरामद हुए थे। दो दिन पहले पुलिस ने अमृत पाल के भाई अर्शदीप को भी गिरफतार कर लिया। भाई के जेल जाने के बाद अर्शदीप घर गिरोह चला रहा था। उसके पास से भी कई एटीएम और विदेशी सिमकार्ड बरामद हुआ। गिरोह ने कई प्रदेशों के सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाकर कर...