देवरिया, मार्च 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को जिले में एक साथ नाकाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों को तोड़ने पर 338 वाहनों का पुलिस ने चालान किया। ई-चालान का मैसेज मोबाइल पर जाते ही वाहन चालकों में खलबली मच गई। पुलिस लगातार अभियान पर अभियान चलाकर अपराध पर अंकुश लगा रही है। रविवार को एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर पूरे जनपद में 69 स्थानों पर एक साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 2227 लोगों व 1610 वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें से 388 वाहन यातायात नियमों का पालन नहीं किए। उनका 4 लाख 40 हजार का चालान काटा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.