अलीगढ़, नवम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पर सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन के साथ वंदे मातरम का गायन किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम न केवल एक गीत है, बल्कि यह भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इस दौरान एसपी देहात अमृत जैन, एसपी क्राइम ममता कुरील, एएसपी व सीओ प्रथम मयंक पाठक, सीओ तृतीय सर्वम सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, एसपी यातायात कार्यालय व सभी थानों पर राष्ट्रीय गीत गायन का कार्यक्रम किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...