मुजफ्फर नगर, जनवरी 4 -- एसएसपी कार्यालय पर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए धरने प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस की तरफ से चार नामजद व 400 अज्ञात के खिलाफ थाना सिविल लाइन में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। पुलिस वीडियो के आधार पर अज्ञात कार्यकर्ताओं की शिनाख्त करने में जुटी हुई। जल्द ही नामजद व अज्ञात लोगों पर पुलिस अपना शिकंजा कसेगी। पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन के कारण शहर के मुख्य चौराहे घंटों जाम की चपेट में रहे, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली व नोएडा की तरफ से आने वाले आरडीएफ फैक्ट्रियों में जलाने व भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी पर रंगदारी के आरोप में शनिवार को भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने ट्रैक्टर ट्राल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.