बिजनौर, मई 7 -- चेकिंग के दौरान पकड़े गए अवैध खनन सामग्री के तीन डंपर रात्रि में एसडीएम ने रायपुर पुलिस को सौंप दिए थे। उनमें से दो डंपर पुलिस की कस्टडी से गायब हो गए। तलाश में जुटी पुलिस ने कई घंटे मशक्कत के बाद दोनों डंपरों को किरतपुर से बरामद कर लिया। लेकिन दोनों डंपर खाली मिले। सोमवार की रात्रि एसडीएम विजय शंकर ने रायपुर मार्ग पर निरीक्षण के दौरान ग्राम किशनपुर के पास एक व ग्राम जोगीरामपुरी के पास दो डंपरों को अवैध खनन से भरे हुए पकड़ लिया। दोनों डंपर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गए। एसडीएम ने पकड़े गए तीनों डंपरों को नगीना देहात पुलिस की कस्टडी में दे दिया। पुलिस की आंख बची तो डंपर गायब सुबह तक पुलिसकर्मी डंपर के पास ही बैठे रहे कुछ समय के लिए जैसे ही पुलिसकर्मी डंपरों के पास से हटे तभी उनके चालक दोनों डंपरों को मौके से लेकर फरार हो गए। ...