नालंदा, मार्च 27 -- बिहार में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद बवाल मच गया। लोगों ने पुलिस पर पिटाई से मौत का आरोप लगाया। इसके बाद अस्पताल में भी तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क भी जाम कर दिया। मृतक का नाम 50 वर्षीय विनोद राम बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने विनोद राम को नशे की हालत में पकड़ा था। अचानक तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को विनोद राम को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार की शाम विनोद राय की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान विनोद राम की पुलिस ने पिटाई की थी। इससे उनकी हालत खराब हो गई थी और फिर बाद में उनकी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- मखाना प्रोसेसिंग सेंटर और जन औषधि केंद्र, अमित शाह बिहार को देंगे ये सौगात यह भी पढ़ें- बिहार में आज से OPD में मरीजों का...