बांदा, नवम्बर 19 -- बांदा। संवाददाता पुलिस कर्मी ने पहली पत्नी के रहते धोखे से दूसरी शादी कर ली। अब दहेज की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा। इतना ही नहीं अन्य पुलिस कर्मी भी महिला को धमका रहे हैं। पीड़िता ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई जगह प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शहर के आजाद नगर निवासी अफसाना ने डीआईजी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह 15 फरवरी 2023 को एक पुलिस कर्मी के साथ हुआ था। इन दिनों वह चित्रकूट के भरतकूप थाने में तैनात है। आरोप है कि धोखा देकर पुलिस कर्मी ने उससे निकाह किया है। पुलिस कर्मी का कहना था कि उसका निकाह नहीं हुआ है। शादी के डेढ़ वर्ष गुजरने के बाद पता चला कि पुलिस कर्मी की शादी हो चुकी है। छह माह से पुलिस कर्मी अफसान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.