बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और रुपये दिलाने की गुहार लगा है। गांव भमुईया निवासी मुसर्रफ पुत्र मुकर्रम ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार को शिकायती पत्र दिया है। शिकायत में कहा गया है कि एक फरवरी को वह अपने भाई नबी मोहम्मद के साथ रमजानपुर मेले में बहन की शादी के लिए दहेज का सामान लेने गया था। इसी दौरान मेले में कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े की सूचना पर सिपाही पहुंचे, पीड़ित जब मारपीट का विरोध किया तो उसे मेला पुलिस चौकी ले गए। आरोप है कि पुलिस वालों ने उसे चौकी में बंद करके पीटा, इसके बाद उसकी तलाशी ली गई। आरोप है कि तलाशी के दौरान जेब में रखे 60 हजार रुपये निकाल लिए साथ ही किसी को कुछ बताने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कहकर धमकाने लगे। काफी देर बाद युवक के पर...