हाथरस, अक्टूबर 3 -- हाथरस। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पुलिस कर्मियों ने एकता व अखंड़ता की शपथ ली। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयन्ती व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयन्ती पर पुलिस लाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। सभी पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। यहां पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को उपहार भेंट करते हुए, उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सु...