सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। पथरा बाजार पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण, एंटी-रोमियो, शक्ति दीदी अभियान व साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोनकटी, पिपरा रामलाल, अमौना तिवारी एवं नव दुर्गा पूजा समिति पंडाल, मंदिर में पहुंचकर महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया। उन्हें महिला अपराध की रोकथाम, एंटी-रोमियो अभियान, साइबर अपराध से सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में वे 1090, 181, 1076, 112, 1098, 108, 101, 14567 और 1930 पर तत्काल संपर्क कर सकती हैं। इस अवसर पर एसआई मलखा प्रसाद, उदयनाथ मिश्र, कांस्टेबल जगदंबिका प्रसाद, सोनी यादव, ममता मिश्रा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.