फतेहपुर, मार्च 14 -- यूपी के फतेहपुर में होली के दिन पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। यहां पुलिस कप्तान की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने अपने सिर में राइफल सटाकर गोली मार ली। गोली सिर को पार करते हुए दूसरे तरफ से बाहर निकल गई है। सिपाही ने घटना को किराए के कमरे पर अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। सुसाइड का सही कारण अभी नहीं पता चल सका है। अधिकारियों को पत्नी से विवाद के बाद घटना की आशंका है। प्रयागराज का रहने वाला 32 वर्षीय सिपाही महेंद्र पाल की पुलिस लाइन में तैनाती थी। वह पुलिस कप्तान के गार्द में था। 50 नंबर ओवरब्रिज के पास एक मकान में किराए के कमरे में रहता था। होली के दिन शुक्रवार को वह अपने कमरे पर ही था। इसी बीच सुबह करीब 11 बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.