गाजीपुर, मई 18 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता और एसपी डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कुल 67 शिकायत पत्र आए जिसमें मौके पर आठ का ही निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है। इस लिए अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। पूरे जिले में 376 शिकायतों में से 42 का निस्तारण मौके पर किया गया। डीएम ने राजस्व निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक माह पैमाइस कर पत्थरगड्डी करना सुनिश्चित करें। तहसील के लेखपालों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएं जिनका तत्काल निस्तारण किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.