सोनभद्र, जनवरी 7 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर पुनर्वास प्रथम में मंगलवार की रात एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगा ली। जानकारी के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और चिकित्सकों की मेहनत ने एक घर का चिराग बुझने से बचा लिया। मंगलवार की रात 24 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी बीजपुर पुनर्वास प्रथम, का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर कमलेश ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने जैसे ही उसे फंदे पर लटका देखा, उनके होश उड़ गए और तत्काल इसकी सूचना पीआरबी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल फंदे को काटकर युवक को नीचे उतारा। युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.