जमशेदपुर, फरवरी 23 -- झारखंड पुलिस एसोसिएशन के 28 फरवरी को होने वाले केंद्रीय पदाधिकारियों के चुनाव के लिए प्रचार करने वाली टीम शहर पहुंची। सीसीआर स्थित पुलिस कार्यालय में टीम ने बैठक की। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार मुर्मू ने अपनी टीम के साथ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रोहित कुमार रजक, अशोक कुमार तिवारी, महामंत्री पद के प्रत्याशी संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी संतोष कुमार महतो व राकेश कुमार पांडेय, संगठन सचिव पद के प्रत्याशी मंटू कुमार साहू के साथ प्रचार किया। उनका जमशेदपुर जिला, रेल जमशेदपुर, जैप 6 जमशेदपुर, सीटीसी मुसाबनी, आईआरबी 2 मुसाबनी के शाखा पदाधिकारी व सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान राहुल कुमार मुर्मू एवं संतोष कुमार महतो के टीम को जमशेदपुर के वोटरों ने प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.