बोकारो, फरवरी 14 -- नावाडीह। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट स्थित पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित तारकेश्वर महतो स्टेडियम पिलपिलो में आयोजित तीन दिवसीय पुलिस-पब्लिक मैत्री सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को उत्साह एवं उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबला शाहाबेरिया एवं सारूबेड़ा टीम के बीच खेला गया, जिसमें सारूबेड़ा टीम विजेता रही। समापन अवसर पर आतिशबाजी के बीच विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया गया। खिलाड़ियों ने पूरी प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, टीम भावना एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कस्तूरबा बालिका विद्यालय नावाडीह व कस्तूरबा बालिका विद्यालय गिरिडीह लड़कियों के बीच प्रदर्शनी मैच भी हुआ। इससे पहले कस्तूरबा नावाडीह की छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं प्रतियोगि...