औरैया, फरवरी 11 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अजीतमल भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से किया जाए और पीड़ितों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के तहत औरैया पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत महिला सुरक्षा दल...