लोहरदगा, जून 4 -- भंडरा, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार को भंडरा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, बैरक, थाना की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। भंडरा थाना की व्यवस्था व साफ सफाई की उन्होंने प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक ने अपराध रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में घटित अपराधों के विषय में जानकारी हासिल की। साथ ही बकरीद पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी और चौकस रहने को लेकर थाना प्रभारी अरविंद सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने सभी रजिस्टर्स, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव आदि के निर्देश दिए। थाना पर आए फरियादियों की शिकायते सुन विधिक निस्तारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.