गोड्डा, नवम्बर 26 -- बोआरीजोर प्रतिनिधि। राजाभीठा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बुधवार को राजाभीठा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं से भी अवगत हुए। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने थाने के कीचन, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, स्टाफ क्वार्टर व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। थाना योगश यादव से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। वही थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर...