लखीसराय, फरवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रातः गश्ती के दौरान पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर गश्ती, ओडी ऑन ड्यूटी एवं डायल-112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस-बल की गहन जांच की गई। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता, वर्दी, आवश्यक कागजात एवं संसाधनों की बारीकी से समीक्षा की गई। प्रातः गश्ती के दौरान पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्...