भभुआ, अप्रैल 22 -- 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक गति में नहीं चलाएंगे वाहन ऑटो चालक संघ ने दुर्घटनाओं को कम करने के मुद्दे पर की चर्चा (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर कैमूर जिला ऑटो यूनियन की बैठक मंगलवार को शहर के वार्ड 18 स्थित अंसार बिला में हुई। अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष आरिफ अंसारी सन्नी ने की। यूनियन से जुड़े चालकों ने दुर्घटना को कम करने के उद्देश्य से 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा गति में वाहन का परिचालन नहीं करने की शपथ ली। साथ ही जिला प्रशासन से मांग की गई कि मोहनियां चांदनी चौक, डड़वा मोड़, मोहनियां फ्लाईओवर के नीचे हो रही अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए। चालकों ने कहा कि मोहनियां नगर पंचायत द्वारा बिना स्टैंड दिए ही रनिंग में ऑटो से टैक्स लिया जा रहा हैं, जो गलत है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.