चाईबासा, जनवरी 2 -- चाईबासा। पुलिस अवर निरीक्षक सिद्धनाथ पंडित, हवलदार दीवाकर हेंब्रम व रेणु दास को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस लाइन में एक समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बाहमन टुटी ने सभी को जिन्दगी की एक नई शुरुआत अपने परिवार के साथ हंसी खुशी गुजारने की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...