बिजनौर, अगस्त 10 -- नजीबाबाद। साहनपुर की पुलिस चौकी पर रक्षाबंधन का पर्व एकल विद्यालय अभियान की आचार्य बहनो के साथ मनाया गया।आचार्य बहनों ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। एकल अभियान की आचार्य बहनों द्वारा हर वर्ष रक्षाबंधन का पर्व उन भाईयों को राखी बांधकर मनाया जाता है जो अपने दायित्व को निभाते हुए अपने घर नही जा पाते। इसी क्रम मे ये त्योहार इस वर्ष आचार्य बहनो ने साहनपुर पुलिस चौकी पर अपनी डयूटी कर रहे भाईयों को राखी बांधकर मनाया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी समय पाल सिंह (पूर्व नौसैनिक) सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।वहीं एकल अभियान की ओर से पूर्व नौसैनिक रविंद्र काकरान, दया पांडा, सरोज, सोनिका, वर्षा, करूणा, अनिता आदि शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.