रामपुर, अप्रैल 27 -- पुलिस लाइन सभागार में हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें मनोचिकित्सक डॉ. कुलदीप सिंह चौहान ने पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव के लक्षणों और तनाव मुक्त रहने के बारे में जानकारी दी। डॉ. चौहान ने बताया गया कि चिंता और तनाव आपकी प्रगति में बाधक हो सकते हैं। तनाव के लक्षणों में अत्यधिक चिंता एवं नकारात्मक विचार, नींद की समस्या, घबराहट और बेचैनी, हाथ या पैर में कम्पन आदि प्रमुख होते हैं। आपके दोस्त या परिजनों में इस प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर उचित परामर्शदाता से संपर्क करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नियमित योग एवं व्यायाम करने वालों से प्रश्न पूछे गए। इस दौरान महिला थाना में नियुक्त एचएम वीरेंद्र कुमार और थाना शहजादनगर में नियुक्त महिला सिपाही कविता यादव को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.