बिजनौर, फरवरी 22 -- रिजर्व पुलिस लाइन बिजनौर में प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के लिए साइबर अपराधों की रोकथाम और तकनीकी अनुसंधान से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। एसपी अभिषेक झा ने बदलते डिजिटल दौर में पुलिस की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसपी अभिषेक झा ने आरक्षियों को बताया कि वर्तमान समय में अपराध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना बेहद जरूरी है। एसपी ने कहा कि किसी भी मामले में मजबूत और साक्ष्य आधारित विवेचना ही न्याय दिलाने का आधार होती है। इसलिए पुलिसकर्मियों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ विवेचना की गुणवत्ता पर भी विश...