मैनपुरी, मार्च 11 -- क्षेत्र के ग्राम सैमरी बंबा की पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और नहर विभाग के अधिशासी अभियंता से पुलिया बनवाने की मांग की। किसानों ने बताया कि पुलिया के अभाव से बंबा का पानी खेतों में पानी कट जाता है जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। वहीं राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीण अमित कुमार भारती ने बताया कि ग्राम दिहुली स्थित बंबा की पुलिया का निर्माण शीघ्र कराया जाए। पुलिया न होने से बंबा का पानी फसल में कट गया है जिससे किसानों की सरसों की फसल खराब हो गई है। क्षेत्र के ग्राम तिरकरा दौलतपुर, हाजीपुर सैमरी, नगला बुधुआ के ग्रामीणों का आना जाना इसी रास्ते से होकर होता है। पुलिया निर्माण न होने से ग्रामीणों को गांव तक पहुंचने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.