बोकारो, अप्रैल 27 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह मोड़ पुलिया के पास हनुमान मंदिर के किनारे शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला। शव के पास पानी का बोतल एवं एक बैग पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने के बाद बेरमो दक्षिणी मुखिया प्रतिनिधि सनत कुमार व जारंगडीह उत्तरी मुखिया प्रतिनिधि सुदेश भुइयां सहित कई लोग पहुंचे। इसके बाद उसकी पहचान जारंगडीह 16 नंबर निवासी सोहराय मुंडा (60 वर्ष) के रूप में की गई। मृतक दो माह पहले ही सीसीएल के कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह साइडिंग से सेवानिवृत हुए थे। जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर थाना के एसआई रवि नारायण झा व एएसआई श्रीकांत दर्वे वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मुखिया प्रतिनिधि सुदेश भुइयां ने बताया कि सोहराय मुंडा का परिवार फिलहाल रांची में है सूचना दे दी गई है वे लोग आ रहे हैं। पुलिस न...