गोरखपुर, मई 1 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के खजुरी और मंझरिया के बीच ताल के पास बनी पुलिया के नीचे जलकुंभी में गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पुलिया से बाहर निकाला शव काफी पुराना लग रहा है। शव पूरी तरह काला हो गया था, कीड़े लगे हुए थे। आशंका है कि हत्या के बाद शव को लाकर फेंका गया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह ग्रामीण पुलिया की ओर गए थे। इस दौरान ग्रामीणों को शव का पैर नजर आया। इसके बाद शव होने की जानकारी इलाके में फैल गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव देखकर ऐसा लग रहा था कि कहीं से लाकर यहां पुलिया के नीचे फेंका गया था। मृतक लगभग 40 से 45 के बीच का लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.