चंदौली, फरवरी 9 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-अहरौरा मुख्य मार्ग पर स्थित उचेहरा चट्टी के पास बनी पुलिया का डिवाइडर कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इसके साथ ही चौमुहानी के पास नहर पर बनी पुलिया भी बड़े वाहनों के धक्के से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिया का डिवाइडर की खराब स्थिति क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। चकिया-अहरौरा मार्ग शिकारगंज क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग माना जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों का आवागमन होता है। उचेहरा चट्टी पर स्थित पुलिया का डिवाइडर टूटने से सड़क पर आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में कठिनाई होती है। कई ...