पटना, फरवरी 14 -- पुलवामा हमले में 40 से अधिक जवानों की शहादत को याद करते हुए शनिवार को हिन्दू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश सम्राट के नेतृत्व में कई संगठनों ने कारगिल चौक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी शहीद जवानों के नाम दीप जलाए गए। साथ ही उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने उनकी शहादत को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन भेंट किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...