चतरा, फरवरी 14 -- चतरा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा नगर इकाई के तत्वावधान में शनिवार को केशरी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर वीर जवानों को नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी 2019 देश के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक दिन था, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों ने राष्ट्र की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस अवसर पर चतरा नगर मंत्री अनुराग कुमार आर्य, पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक शुभम कुमार, जिला एसएफएस संयोजक सनी टाइगर, अर्णव श्रीवास्तव, विवेक कुमार, सक्षम यादव, समर्थ य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.