उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। पुलवामा अटैक-2019 में शहीद अजीत कुमार आजाद की पत्नी मीना गौतम को 100 गज जमीन दान की गई। शुक्रवार को रजिस्ट्री ऑफिस में रजिस्ट्री कराने के बाद उन्हें रजिस्ट्री दी गई। त्रियम रियल टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पंकज शुक्ला, इरफान जैदी और शरद रंजन ने सदर तहसील के सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक स्थित ख्वाजगीपुर देवीखेड़ा में मौजूद अपनी जमीन में 100 गज क्षेत्रफल शहीद की पत्नी को दान किया। पंकज ने बताया कि वर्ष 2019 में शहीद के घर गए थे। जमीन उसी वक्त देने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन वर्ष 2020 में कोरोना के चलते व्यापार प्रभावित होने के कारण यह संभव नहीं रहा। व्यापार में सुधार होने के बाद बुधवार को जमीन दान करने का निर्णय लिया गया। कहा कि देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों के लिए हम कुछ कर पाएं, यह हमारा सौभाग्य है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.