सोनभद्र, फरवरी 15 -- दुद्धी,(सोनभद्र)। कस्बा स्थित संकटमोचन मंदिर मार्ग पर पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शनिवार को दुद्धी के नागरिकों ने शहीद सीआरपीएफ जवानों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि यह दिन देश के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज है। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती विस्फोट कर 40 जवानों की शहादत हुई थी, जिससे पूरा देश स्तब्ध रह गया था। इस अवसर पर दिनेश अग्रहरि एडवोकेट ने कहा कि पुलवामा के वीर सपूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.