मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- सईद मुर्तजा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में एस.एम. डिग्री कॉलेज के सहयोग से कॉलेज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान एवं मेडिकल शिविर का आयोजन पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में तथा एसएम डिग्री कॉलेज के संस्थापक सईदुजम (पूर्व सांसद एवं गृह राज्य मंत्री) के प्रोत्साहन से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं मानव जीवन की रक्षा हेतु रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कॉलेज परिसर में आयोजित इस शिविर में मुज़फ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग, ब्लड बैंक, ज़िला अस्पताल, मुज़फ्फरनगर के सहयोग से रक्त संग्रह की व्यवस्था की गई। शिविर में एस.एम. डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, कॉलेज कर्मचारी, पुरकाज़ी नगर एवं आसपास के देहात क्षेत्र के नागरिको...