चक्रधरपुर, फरवरी 15 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल में भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा के समक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चक्रधरपुर प्रखंड के अधिकार मित्रों ने शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां पुलवामा हमला में शहीद हुए 40 जवानों को विनम्र पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद अधिकार मित्रों ने कहा कि देश के वीर जवानों ने अपने जीवन का बलिदान हमारे लिए दिया हैं। ऐसे वीर जवानों को नमन है। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय का नारा लगाया। भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर अधिकार मित्र राजशेखर रवानी, श्वेता रवानी, जननी प्रधान, उदाहरण प्रधान, देवव्रत प्रधान, राहुल प्रधान, मंजू जामुदा, अशा महतो, अनिता गिलुवा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.