चाईबासा, फरवरी 15 -- पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, चलाया जनसंपर्क अभियान चाईबासा। पुलवामा आतंकी हमले की वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को शहीद पार्क चौक में वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समर्थित प्रत्याशी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शहीद स्थल पर माल्यार्पण कर कांड में शहीद हुए वीर जवानों के बलिदान को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रत्याशी रमेश खिरवाल ने कहा कि देश की सुरक्षा और शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए हम सभी को सदैव सजग रहना होगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पूर्व प्रत्याशी ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया। जिसमें विशेष रूप से न्यू कॉलोनी, नीमड़ीह, बड़ा नीमडीह, छोटा नीमड़ी एवं मधु बाजार क्षेत्र शामिल...