पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा की अगुवाई में शुक्रवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मोमबत्तियां लेकर मार्च निकाला। वहीं पूर्व सूचना के बाद भी नगर पालिका द्वारा दामोदर दास पार्क का गेट नहीं खोले जाने पर हिन्दू महासभा ने रोष जाहिर किया। इसके बाद गैस चौराहे पर ही मोमबत्तियां जलाईं गई। शुक्रवार देर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुनगढ़ी थाने से शुरू होकर विशाल टॉकीज होते हुए गैस चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा देश के जवान हर मोर्चे पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। कैंडल मार्च के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, मयंक जायसवाल, गौरव शर्मा, आयुष सक्सेना, सुनील कश्यप, प्रकाश अग्निहोत्री, अमित, राजेंद्र, राहुल, अंक...