जामताड़ा, फरवरी 15 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि।शहर के कायस्थपाड़ा स्थित सेंट एंथोनी विद्यालय परिसर में वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और भावनात्मक श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों तथा प्रेरणादायी कविताओं की प्रस्तुति देकर शहीद जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। मौके पर विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ दुर्गादास भंडारी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक है तथा हमें सदैव देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.