हजारीबाग, फरवरी 14 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को हजारीबाग स्थित शहीद स्मारक स्थल पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि पुलवामा की घटना देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक थी। लेकिन हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाता रहेगा। मौके पर सचिव रितेश खंडेलवाल, सह...