अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या, संवाददाता। चौक में प्रस्तावित शापिंग काम्पलेक्स के प्रभावितों का पुर्नवास किया जाएगा। काम्पलेक्स का निर्माण होने तक 110 अस्थाई दुकानें प्रभावितों को दी जाएंगी। जिससे उनका व्यापार न रुके। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शापिंग काम्पलेक्स बनने को लेकर प्रभावित हुए लोगो से मुलाकात किया। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि किसी का नुक्सान नही होंने दिया जाएगा। जिनकी दुकान या मकान गिराया गया है उनका व्यवस्थित पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने काम्पलेक्स के ले-आउट को देखा तथा अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक ने बताया कि शॉपिंग काम्पलेक्स बनने में प्रभावित लोगों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। जिनके मकान गए है उन्हें पीएम आवास योजना व सीएम आवास योजना के तहत मकान दिया जाएगा। उसी स्थल पर काम्पलेक्स के निर्माण होने तक 110 अस्थाई दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.